Home » Manjhari Illegal Liquor Raid : पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 25 लीटर से अधिक शराब जब्त

Manjhari Illegal Liquor Raid : पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 25 लीटर से अधिक शराब जब्त

लमजोरी और भागाविला में अवैध शराब की बिक्री व देशी शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया

by Rajeshwar Pandey
Manjhari Illegal Liquor Raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना रखा है। मंझारी थाना क्षेत्र के चार गांवों में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

चार गांवों में एक साथ छापेमारी

उत्पाद विभाग एवं मंझारी थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी और भागाविला में अवैध शराब की बिक्री व देशी शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब के कई ठिकानों पर दबिश दी।

25 लीटर से अधिक शराब बरामद

कार्रवाई में 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 25 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद हुई। टीम ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मंझारी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नियमित चल रही छापेमारी : उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं को रोकना और राजस्व नुकसान को कम करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में ऐसे अभियान जारी रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब की सूचना तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को दें।

Read Also- Chakradharpur Rail Division : चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा फेरबदल, मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी का तबादला, ए. नवीन प्रसाथ नए डीएससी

Related Articles

Leave a Comment