Home » Weather Alert: बदलेगा मौसम, 5 दिसंबर को बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Weather Alert: बदलेगा मौसम, 5 दिसंबर को बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

by Rakesh Pandey
5 दिसंबर को बारिश की संभावना बढ़ेगी ठंड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Weather Alert: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। इनदिनों कभी ठंड बढ़ रही है तो कभी गर्मी सताने लग रही हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों बाद तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। तो हो जाएं तैयार, ठंड का आनंद लेने के लिए। दरअसल, राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है। इससे आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

आंध्र प्रदेश में 4 दिसंबर की शाम के बाद चक्रवाती तूफान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका प्रभाव 5 दिसंबर से पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार कम दबाव का प्रभाव 4 दिसंबर की शाम के बाद चक्रवाती तूफान के रूप में चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश व इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के समुद्री तटों को पार करेगा। इसके अलावा 5 दिसंबर से झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बादल छाए रहने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, फिर होगी गिरावट
बादल छाए रहने के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। तीन और चार दिसंबर को सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा रहेगा। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

ऐसा रहेगा अगले चार दिन का मौसम
5 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी हिस्से यानी सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सिमडेगा में कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके अगले दिन 6 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 7 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी भाग में हल्की वर्षा भी हो सकती है। इसके साथ ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

READ ALSO : सोनपुर मेला पर संकट के बादल, थिएटर का लाइसेंस नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश, बंद करा दी दुकानें

Related Articles