Home » Chatra Accident News : सड़क दुर्घटना में झारखंड के रोजगार सेवक की मौत, हत्या की आशंका नहीं

Chatra Accident News : सड़क दुर्घटना में झारखंड के रोजगार सेवक की मौत, हत्या की आशंका नहीं

by Rakesh Pandey
Chatra Accident News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा शहर में रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा का शव संदिग्ध हालात में मिला था। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पहले इस घटना को हत्या माना जा रहा था, वह दरअसल एक सड़क दुर्घटना निकली। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस के अनुसार, बिंद मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मनोहर ठाकुर के पुत्र एवं हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा शादी समारोह से लौट रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वे एक पिकअप वैन पर लटककर आ रहे थे। पुराना पेट्रोल पंप स्थित फेमस मेडिकल के पास चलती गाड़ी से उतरने के प्रयास में वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए थे। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जो उनकी मौत का कारण बनी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद राजेश काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।

समय पर सहायता नहीं मिलने से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि एक बच्चा उन्हें सड़क से किनारे करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गौरतलब है कि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की थी और फेमस मेडिकल के पास उनका शव सड़क किनारे मिला था।

सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि जांच में किसी आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

Read Also- Jharkhand Weather : झारखंड में दोहरा मौसम, पलामू- गढ़वा में हीटवेव अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार

Related Articles

Leave a Comment