Home » RANCHI BREAKING NEWS : पंडरा में युवक को मारी, घटनास्थल से खोखा बरामद

RANCHI BREAKING NEWS : पंडरा में युवक को मारी, घटनास्थल से खोखा बरामद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार को गोलीबारी से लोग सहम गए। इस घटना एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है, जिसे जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश में गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मौके पर पहुंचकर कर घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Comment