Home » Chaibasa News : नोवामुंडी में बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर दिलाई शपथ

Chaibasa News : नोवामुंडी में बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर दिलाई शपथ

Jharkhand Hindi News : पंचायत की मुखिया व अन्य वक्ताओं ने स्थानीय लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के गांवगुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम ने की।

बच्चों से मजदूरी कराना गंभीर अपराध

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना कानूनन दंडनीय है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें। तभी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा।

रैली निकालकर किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों को बाल श्रम और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

बाल श्रम और नशामुक्त समाज की ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, अस्थि सुरेन, कमला कुई, सरस्वती देवी, सुषमा लोहार, रायमणी देवी, संजू देवी, मुंगरी देवी, सुखमति बोबोंगा, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Read Also- NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 की तैयारी को लेकर डीसी-एसपी की समीक्षा बैठक, 21 जून को दो केंद्रों पर 960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Related Articles