टीपीसी उग्रवादी संगठन के अभय जी ने पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी
लातेहार : TPC Militants Set Fire Two Highways of DVC coal mines : सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में स्थित दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस के दो हाइवा में टीपीसी के उग्रवादियों ने शुक्रवार की रात्रि हेरहंज नवादा के जंगल के पास आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही उग्रवादियों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग भी की है। इस आगजनी में लातेहार के उमा ट्रांसपोर्ट व धनबाद के श्याम ट्रांसपोर्ट का हाइवा जलकर राख हो गया है।

हाइवा चालक के अनुसार बीस की संख्या में हथियारबंद वर्दी धारियों ने जोहार झारखंड, जय झारखंड, लाल सलाम का नारा लगाते हुए हाइवा चालक को धमकी देते हुए कहा कि बिना संगठन को मैनेज किए, अगर कोलियरी चलती है तो इससे भी बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहने का फरमान जारी किया है।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों का दस्ता पैदल आए हुए थे और घटना को अंजाम देकर कुंदरी गांव की और निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आगे की अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
TPC Militants Set Fire Two Highways of DVC coal mines : टीपीसी उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी
दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में उग्रवादियों के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद टीपीसी उग्रवादी संगठन के अभय जी ने पर्चा छोड़कर जिम्मेवारी ली है। उन्होंने पर्चा में लिखा है कि टीपीसी संगठन के द्वारा डीवीसी कंपनी को सुचित किया जाता है कि बिना माइनेज किए बगैर काम करने पर इससे भी बुरा अंजाम उग्रवादी संगठन के द्वारा दिया जाएगा।
TPC Militants Set Fire Two Highways of DVC coal mines : पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा
तुबेद गांव में दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में उग्रवादियों के द्वारा के घटना के अंजाम के सूचना पुलिस को मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जायजा लिया। इसके साथ उग्रवादियों के द्वारा छोड़े गए पर्चा को जब्त कर लिया और ग्रामीणों व हाइवा चालाकों से पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
TPC Militants Set Fire Two Highways of DVC coal mines : बीस की संख्या में आएं थे उग्रवादी
तुबेद गांव दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस के चालक ने बताया कि बीस की संख्या में हथियार से लैंस होकर आएं और हम से डीजल मांगकर हाइवा में छिड़कर आग के हवाले कर दिया।
कोल माइंस में दहशत फैलाने को लेकर दिया घटना को अंजाम
तुबेद गांव में दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में टीपीसी नामक उग्रवादियों ने लेवी की राशि लेने को लेकर दहशत फैलाने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। ताकि कंपनी के लोग संगठन से मैनेज कर आगे की काम कर सकें। उग्रवादियों के द्वारा उत्पाद मचाने के बाद कंपनी के लोग दहशत में है। कंपनी के लोगों के द्वारा काम को बंद कर दिया गया है।

