Home » Dhanbad Law College Clash : धनबाद लॉ कॉलेज बना अखाड़ा, छात्रों के दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक का सिर फटा, प्राचार्य के सामने ही बाहरी लोगों ने किया हमला

Dhanbad Law College Clash : धनबाद लॉ कॉलेज बना अखाड़ा, छात्रों के दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक का सिर फटा, प्राचार्य के सामने ही बाहरी लोगों ने किया हमला

by Anand Mishra
Law College Dhanbad
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : धनबाद का लॉ कॉलेज बुधवार को उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह चौंकाने वाली घटना कॉलेज के प्राचार्य कमल किशोर के कार्यालय में ही हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश चल रही थी। इस हिंसक झड़प में तृतीय सेमेस्टर के छात्र रितेश मिश्रा का सिर फट गया, जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हमले में कुछ छात्राएं भी चोटिल हुई हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि करीब 25-30 बाहरी लोग उन्हें मारने के इरादे से कॉलेज में घुसे थे।

इस तरह शुरू हुआ था विवाद

विवाद की शुरुआत 8 अगस्त को हुई थी, जब सेमेस्टर वन के छात्र सौरभ सिंह और रवि के बीच मारपीट हुई थी। सेमेस्टर तीन के छात्र रितेश मिश्रा और छात्रा पल्लवी ने इस मामले को सुलझाया था। हालांकि, घटना के तीन दिन बाद सौरभ के पिता ने कॉलेज प्रबंधन को ईमेल कर रितेश पर अपने बेटे के साथ रैगिंग का आरोप लगाया।

बैठक शुरू होते ही बाहरी लोगों ने किया हमला

इस शिकायत के बाद, प्राचार्य ने दोनों पक्षों को बुधवार को सुलह के लिए बुलाया था। जैसे ही बैठक शुरू हुई, बाहर से आए कुछ लोगों ने रितेश मिश्रा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घायल रितेश मिश्रा ने इस हमले का आरोप एबीवीपी पर लगाया है और कहा है कि हमलावर कॉलेज के छात्र नहीं थे।

कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना धनबाद थाने को दे दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। कॉलेज के छात्रों के अनुसार, यह वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है, जो लंबे समय से कॉलेज में चल रही है।

Related Articles