Home » Dhanbad Police Commemoration Day : धनबाद पुलिस लाइन में मना ‘पुलिस संस्मरण दिवस,’ शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदानियों के परिजन किए गए सम्मानित

Dhanbad Police Commemoration Day : धनबाद पुलिस लाइन में मना ‘पुलिस संस्मरण दिवस,’ शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदानियों के परिजन किए गए सम्मानित

देशभर में कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों को किया गया याद

by Anand Mishra
Dhanbad Police Commemoration Day
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : झारखंड के धनबाद जिले के पुलिस लाइन में मंगलवार को ‘पुलिस संस्मरण दिवस’ पूरी गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस हर साल 21 अक्टूबर को देश भर में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

पुलिस केंद्र में आयोजित इस भावपूर्ण समारोह में सबसे पहले शोक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड समेत पूरे देश में सुरक्षा के दौरान बलिदान हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। इसके बाद, उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर परिजनों को किया गया सम्मानित

समारोह में उपस्थित तमाम पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर एक-एक कर पुष्प अर्पित किए और शहीदों को नमन किया इस अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जहां बलिदान जवानों की पत्नियों और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यान से पुलिस विभाग ने शहीदों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता और समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सहित जिले के तमाम डीएसपी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस के बलिदान को याद और शहीदों को नमन किया।

Read Also: जमशेदपुर के कानू भट्टा में जुए के विवाद में फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली, रिम्स रेफर

Related Articles