Home » Dishom Guru Shibu Soren First Death Anniversary : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में CM हेमंत सोरेन करेंगे 15 फीट प्रतिमा का अनावरण

Dishom Guru Shibu Soren First Death Anniversary : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में CM हेमंत सोरेन करेंगे 15 फीट प्रतिमा का अनावरण

Dishom Guru Shibu Soren First death anniversary: सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है

by Rakesh Pandey
Dishom Guru Shibu Soren First Death Anniversary
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर रामगढ़ जिले के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर में राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की 15 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 11 बजे लुकैयाटांड़ शहीद स्मारक परिसर पहुंचेंगे। यहां वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थापित 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राज्य सरकार के अनुसार यह कार्यक्रम झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण, विकास योजनाओं का होगा शुभारंभ

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही कई नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी मुख्यमंत्री के हाथों होगी।

कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि

श्रद्धांजलि समारोह में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

रांची समाहरणालय में लगेगा रक्तदान शिविर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रांची समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

उपायुक्त ने रक्तदान को बताया मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सामाजिक अभियान में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर में लोगों की सहभागिता उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश भी दिया जाएगा।

Read Also- Jharkhand Secretariat Service Association : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर सचिवालय सेवा संघ लगाएगा रक्तदान शिविर, 4 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Related Articles

Leave a Comment