Home » Jamshedpur News: उत्कल एसोसिएशन के संरक्षक पद से उद्योगपति एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा, विवादों से आहत हो कर लिया निर्णय

Jamshedpur News: उत्कल एसोसिएशन के संरक्षक पद से उद्योगपति एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा, विवादों से आहत हो कर लिया निर्णय

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल पार्क में बन रहे पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही अस्पताल आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर उत्कल एसोसिएशन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन और पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रमुख एसके बेहरा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उत्कल एसोसिएशन में चल रहे विवाद, स्वास्थ्य सेवाओं, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने उत्कल एसोसिएशन के संरक्षक पद से इस्तीफा देने की भी घोषणा की।

उत्कल एसोसिएशन के विवाद से खुद को किया अलग

एसके बेहरा ने बताया कि ट्रस्टी मनोरंजन दास के साथ चर्चा के बाद उन्होंने उत्कल एसोसिएशन के संरक्षक पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि संस्था में लगातार बढ़ते विवाद, आपसी मतभेद और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

उन्होंने कहा कि जहां अनावश्यक विवाद बढ़ते हैं, वहां से दूरी बना लेना ही बेहतर होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह संस्था से पूरी तरह अलग रहेंगे, हालांकि पहले तक बाहर से सहयोग करते रहे थे।

बेहरा ने कहा कि वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान चुनाव को लेकर कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद चुनाव का मुद्दा विवाद का कारण बन गया। उनका मानना है कि यदि सभी पक्ष समय रहते बातचीत के जरिए समाधान निकाल लेते तो मामला अदालत तक नहीं पहुंचता और समाज की छवि भी प्रभावित नहीं होती।

उन्होंने संगठन में 109 नए सदस्यों को शामिल किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था से बाहर किए गए 16 सदस्यों को दोबारा शामिल कर चुनाव कुछ समय के लिए टालते हुए सर्वसम्मति से समाधान निकाला जाना चाहिए।

जल्द शुरू होगा पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

एसके बेहरा ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल पार्क में बन रहे पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही अस्पताल आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सिर्फ इलाज का केंद्र नहीं होगा, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नई पहचान बनेगा। उनके अनुसार किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी ताकत अत्याधुनिक मशीनें नहीं बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार होता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज को प्रवेश करते ही भरोसा और अपनापन महसूस होना चाहिए। यदि मरीज का तनाव व्यवहार और बेहतर इलाज से कम हो जाए, तभी अस्पताल की वास्तविक सफलता मानी जाएगी। एसके बेहरा ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध होगी। कई नामी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों ने भी यहां सेवाएं देने में रुचि दिखाई है, जिससे झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख कम करना पड़ेगा।

उद्योगों के साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर

एसके बेहरा ने कहा कि झारखंड की नई औद्योगिक नीति सकारात्मक है, लेकिन उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बराबर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास के साथ सड़क, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना भी जरूरी है। उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर चिंता जताते हुए कहा कि खराब सड़कें उद्योगों और आम लोगों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।

जमशेदपुर में एयरपोर्ट की जरूरत बताई

एसके बेहरा ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक शहर को अब अपना एयरपोर्ट मिलना चाहिए। उनका मानना है कि एयरपोर्ट बनने से उद्योग, निवेश, व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।

उन्होंने रांची-टाटा मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की बदहाली के कारण रांची एयरपोर्ट तक पहुंचने में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है। सरकार को इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि पद्मावती सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर प्रबंधन के साथ झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की नई मिसाल बनेगा।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग, हर मोहल्ले और गांव में बढ़ेगी निगरानी

Related Articles

Leave a Comment