Home » Dumka Truck Collision : तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं ट्रकें, एक चालक की हो गई मौत, चार मजदूर घायल

Dumka Truck Collision : तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं ट्रकें, एक चालक की हो गई मौत, चार मजदूर घायल

by Rakesh Pandey
Road accident in dumka
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : झारखंड के दुमका जिला में तेज रफ्तार में आ रही दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबंक गांव के पास की है। रविवार की सुबह दो ट्रक की भिड़ंत में घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृत चालक देवघर (झारखंड) का रहने वाला था।

बताया जाता है कि देवघर का मिनी ट्रक चालक लोहे की छड़ लेकर शिकारीपाड़ा के पत्ताबड़ी जा रहा था। चालक ने दुधनी में कुरवा गांव के चार मजदूरों को गाड़ी में बैठाया। जैसे ही ट्रक बहराबांक गांव के पास पहुंचा, तभी कोलकाता की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक में सवार सभी लोग वाहन की केबिन में फंस गए।

वहीं दूसरे ट्रक का चालक शमशेर खान भी फंस गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। मौके पर ही मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक शमशेर खान बुरी तरह से घायल हो गया। वह देवघर के सारठ का रहने वाला है और कोलकाता से मां काली ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर दुमका आ रहा था। लोगों का कहना है कि चालक नशे में था, इस कारण उसने सही दिशा में आ रहे मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। सभी घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

Read Also- Chaibasa  News : चाईबासा के सदर अस्पताल में युवक ने कूदकर दें दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles