
Jamshedpur : बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आगामी 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स के व्यवस्था को दृष्टि में रखते हुए सुरेश मंडल सह प्रांतीय खेलकूद संरक्षक एवं विभाग प्रमुख देवघर, तुलसी प्रसाद ठाकुर विभाग प्रमुख जमशेदपुर, ब्रेन कुमार टुडू विभाग सह प्रमुख के द्वारा टेल्को जमशेदपुर स्थित ‘सुमंत मूलगावकर स्टेडियम’ का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी के साथ बैठकर खेलकूद की व्यवस्था के निमित्त सुंदर व्यवस्था बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। खेल अधिकारी सुरेश मंडल ने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार से कुल 300 खिलाड़ी भैया-बहन, 40 निर्णायक एवं 30 प्रांतीय एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं । अतः सभी को सुंदर आवास, भोजन एवं खेलकूद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मिले इस हेतु हम सभी कार्यकर्ता का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद सिंह, विद्यालय समिति के संरक्षक मनोज लकड़ा, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य, सदस्य वी. जयशंकर, प्रमोद राय, दीपक सिंह, रंजय राय प्रधानाचार्य बागबेड़ा एवं अभिलाष गिरि प्रधानाचार्य बिरसानगर उपस्थित रहे।

