Home » Jamshedpur News : उलीडीह में चापड़बाजी मामले के पांचों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jamshedpur News : उलीडीह में चापड़बाजी मामले के पांचों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jamshedpur News : घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Delhi crime branch
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चापड़बाजी की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मून सिटी साईं मंदिर के पास हुई थी, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

उलीडीह थाना प्रभारी मो. शारिक अली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राहुल शर्मा (शर्मा लाइन, उलीडीह), शुभम सिंह (बगान एरिया, बालीगुमा), अनीस मिश्रा उर्फ अनीस सिंह (त्रिवेणी किशोरी कॉम्प्लेक्स, उलीडीह), वरुण पाल (आशा पैलेस, उलीडीह) और अनीस सिंह (ओल्ड पुरुलिया रोड) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले इन आरोपियों ने क्षितिज सिंह नामक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read Also: Jamshedpur DC : पूर्वी सिंहभूम जिले के नवनियुक्त DC राजीव रंजन ने संभाला कार्यभार

Related Articles

Leave a Comment