Home » गोपालगंज पुलिस ने बनायी जिले के 100 अपराधियों की सूची, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की तैयारी

गोपालगंज पुलिस ने बनायी जिले के 100 अपराधियों की सूची, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की तैयारी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज पुलिस इन दिनों अपराध पर लगाम लगाने के दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में लंबे समय से फरार चल रहे जिले के टॉप-100 अपराधियों की सूची पुलिस की ओर से बनाई गयी है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन कर पुलिस विशेष छापेमारी कर रही है। साथ ही कोर्ट से आदेश निर्गत कराकर कुर्की की कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ अनोखे तरीके से अपराधियों के घर-घर जाकर इश्तिहार चश्पा रही है और सरेंडर करने के लिए अपील कर रही है।

भादो में पुलिस लेकर निकली बैंड बाजा:

भादो के इस महीने में गोपालगंज की सड़कों पर बैंड-बाजा बज रहा है। पुलिस की टोली किसी शादी विवाह या बारात, फंक्शन के लिए नहीं निकलती है, हत्या में फरार उन बदमाशों की मुनादी करने के लिए निकल रही है जो पिछले एक साल से फरार हैं।

यह है मामला:

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के नैन मटिहानी गांव में 5 अक्तूबर 2022 को मकसूद नट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के इस मामले में मीरगंज थाने में मृतक के भाई मल्लू नट ने 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य 7 अभियुक्त गणेश नट, दिनेश नट, महेश नट, धनजी नट, रमेश नट, रूदल नट और दुलदुल नट फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार से यूपी तक छापेमारी कर चुकी है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर फरार बदमाशों को सरेंडर करने को कहा है। सरेंडर नहीं करने पर संपत्ति जब्त कर लिए जाने की चेतावनी जारी की गयी है।

READ ALSO : मनसा पूजा का प्रसाद खाने गए थे घरवाले, दिनदहाड़े लाखों के गहने व सामान ले उड़े चोर

जानिए अपराधियों की सूची पर क्या कहना है पुलिस का:

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि जिले में लंबे समय से फरार टॉप-100 अपराधियों की सूची बनाई गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। साथ ही इनकी संपत्ति को जब्त करने के लिए कोर्ट से इश्तिहार निर्गत कराकर चश्पाया जा रहा है। फरार बदमाशों की धर पकड़ के लिए पहुंची पुलिस की टीम ने मुनादी कर ना सिर्फ हत्यारों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। बल्कि अपराधियों को भी ये बताने की कोशिश की कि हत्यारे किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे और नहीं पकड़े जाने पर घर की कुर्की तक की जा सकती है।

Related Articles