Home » Gumla Accident: गुमला के घाघरा में अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही थम गईं सांसें

Gumla Accident: गुमला के घाघरा में अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही थम गईं सांसें

ग्रामीणों ने बॉक्साइट ट्रकों की तेज रफ्तार और चालकों की कथित लापरवाही पर सवाल उठाते हुए ब्रेथ एनालाइजर से जांच, गति सीमा लागू करने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : घाघरा में मंगलवार देर रात नवडीहा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो नवयुवकों की जान चली गई। घाघरा का रहने वाला राज लोहरा और टांगर शिकार निवासी दुर्गेश ठाकुर दोनों अपनी स्कूटी से घाघरा से नवडीहा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नवडीहा पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित भारी गाड़ी ने उनकी स्कूटी में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गाड़ी के पहियों के नीचे आ गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​सूचना मिलते ही घाघरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। रात में शवों को थाने में सुरक्षित रखा गया और बुधवार की सुबह पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

​इस घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह हादसा किसी बॉक्साइट ट्रक की वजह से ही हुआ है, जो टक्कर मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

​ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ​इस रूट पर दौड़ने वाले बॉक्साइट ट्रकों की रफ्तार बेहद खतरनाक होती है। ​रात के वक्त ज्यादातर ट्रक चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ियां चलाते हैं।
​कई बार तो मुख्य ड्राइवर की जगह अनुभवहीन खलासी भारी गाड़ियां दौड़ाते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

​परिवहन विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

​स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की दोहरी नीति पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और परिवहन विभाग केवल दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और कागजात जांचने में व्यस्त रहते हैं, जबकि बेकाबू दौड़ते बॉक्साइट ट्रकों पर किसी की नजर नहीं जाती।
​ग्रामीणों ने जिला परिवहन अधिकारी से मांग की है कि ​बॉक्साइट ट्रक चालकों की नियमित ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की जाए।​नशे में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
​भारी वाहनों की गति सीमा (स्पीड लिमिट) तय कर उस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम नहीं उठाए गए, तो वे सड़कों पर उतरकर बॉक्साइट ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर देंगे।
Read Also: रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को हाईकोर्ट से राहत, जमानत याचिका मंजूर 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment