Home » चाय से पहले पी लेंगे एक ‘चीज’ तो नहीं होगा कब्ज, गैस और एसिडिटी

चाय से पहले पी लेंगे एक ‘चीज’ तो नहीं होगा कब्ज, गैस और एसिडिटी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फीचर डेस्क : भारत में लोगों को चाय पीने की लत बहुत है और इसी से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। सभी जानते हैं कि चाय पीने से पेट की समस्या बढ़ती है। सबसे ज्यादा शिकायत एसिडिटी और कब्ज की होती है, लेकिन आप एक टिप्स फॉलो कर इससे बच सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

डॉक्टर्स का कहना है कि चाय हमारे शरीर में यूरिन प्रोडक्शन बढ़ाकर शरीर में पानी की कमी को बढ़ावा देती है जिसके कारण हमारे ब्रेन में पानी का रिजर्व कम हो जाता है, इसलिए जरूरी है कि आप जितना चाय पीएं, उससे अधिक पानी पीएं, ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। इसके अलावा चाय पीने से पहले यह एक चीज जरूर करें, ताकि आपको पेट की समस्याएं ना हो।

चाय या कॉफी पीने से पहले हमें अच्छे से पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय का Ph लेवल 6 होता है और कॉफी का 5। जब Ph लेवल 7 से कम होता है तो वह चीज एसिटिक हो जाती है। इसलिए आपको अपने पेट का PH लेवल मेंटेन करना है। इसलिए, अगर आप चाय से पहले पानी का सेवन अधिक करेंगे तो एसिडिटी या कब्ज की समस्या नहीं होगी।

Related Articles