Home » IND vs BAN : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा

IND vs BAN : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा

by Rakesh Pandey
Sports News  Cricket News Update INDW vs BANW Womens cricket, Indian women's cricket team defeated Bangladesh by 7 wickets in the first T20 match
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क, नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। रोचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 114 रन ही बना पायी।

टारगेट का पिक्षा करने उतरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 17वें ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

बांग्लादेश की टीम का लचर प्रदर्शन
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शाथी रानी और शमिमा सुल्ताना की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। सुल्ताना को डेब्यू कर रहे मिन्नू मनी ने आउट किया। रानी 22 रनों की पारी खेलने के बाद पूजा वस्त्राकर की गेंद पर बोल्ड हो गयी। कप्तान निगार सुल्ताना 2 रन बनाकर रन आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं शोभना मिस्ट्री ने 23 रनों की पारी तो खेली लेकिन 33 गेंदों का सामना किया।

शोर्ना अख्तर के बल्ले से सबसे ज्यादा 28 रन निकले। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के भी लगाये। 20 ओवर में बांग्लादेश की टीम 114 रन ही बना सकी। भारत के लिए पूजा और मिन्नू के अलावा शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिये।

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा। हरमनप्रीत ने नाबाद 54 रन बनाये। हरमनप्रीत ने जीत के बाद स्मृति मंधाना की तारीफ की। हरमनप्रीत का मानना है कि जीत में उनकी काफी अहम भूमिका रही। बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 11 जुलाई को खेला जायेगा। इसके बाद तीसरा मैच 13 जुलाई को खेला जायेगा। ये दोनों ही टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेंगी, जिसका आगाज 16 जुलाई से होगा।

 

Related Articles