Home » अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई Instagram Influencer, ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से थी फेमस

अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई Instagram Influencer, ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से थी फेमस

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उमर अब्दुल्लाह और डॉ फारूक अब्दुल्ला ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्कः जम्मू-कश्मीर की रहने वाली एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और फ्रीलांस रेडियो जॉकी हरियाणा के गुरुग्राम में किराए के एक आवास में मृत पाई गई। पुलिस को आशंका है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है। बुधवार की रात इंफ्लुएंसर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

क्या लिखा था सिमरन ने अंतिम पोस्ट में

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की पहचान 25 वर्षीय सिमरन सिंह के रूप में की गई है। सिमरन के इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर्स हैं और उनके प्रशंसक उन्हें आरजे सिमरन के नाम से पहचानते थे। उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, “Just a girl with endless giggles and her gown, taking over the beach”

कैसे सामने आई घटना?

सिमरन गुरुग्राम के सेक्टर 47 में रहती थी, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपार्टमेंट में मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार, उसके साथ रहने वाले उसके दोस्त ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने बताया कि उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जम्मू क्षेत्र की रहने वाली सिमरन को उनके प्रशंसक ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से जानते थे।

कौन थी आरजे सिमरन

जम्मू की रहने वाली सिमरन सिंह एक जानी-मानी आवाज थीं। फ्रीलांसिंग से पहले सिमरन एक प्रतिष्ठित रेडियो स्टेशन के साथ काम करती थीं। अपने रेडियो करियर से परे, वह एक सोशल मीडिया फेस थीं, जो अपने फॉलोअर्स के लिए ट्रेंडिंग रील बनाती थीं।

उनकी असामयिक मौत ने प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार को सदमे में छोड़ दिया है। कई लोगों ने उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाकर टिप्पणी की और अविश्वास और दुख व्यक्त किया। एक प्रशंसक ने लिखा, “जो इतना खुश लगता है वह इस तरह कैसे जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिमरन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उमर अब्दुल्लाह और डॉ फारूक अब्दुल्ला ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। सिमरन की आवाज और आकर्षण जम्मू-कश्मीर की भावना के साथ गूंजता था। हमारे क्षेत्र के सांस्कृतिक ताने-बाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सिमरन ने अपने प्रोफाइल के बायो में रारिसिमे लिख रखा था, जिसका अर्थ होता है- बेहद दुर्लभ वस्तु।

Related Articles