Home » Israeli Strike Gaza School :  गाजा के स्कूल पर इजरायल ने गिराया बम, 100 मौत

Israeli Strike Gaza School :  गाजा के स्कूल पर इजरायल ने गिराया बम, 100 मौत

by Rakesh Pandey
Israeli Strike Gaza School
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Israeli Strike Gaza School :  इजरायल द्वारा गाजा के स्कूल पर किए गए हवाई हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। जबकि कई घायल हुए हैं। इसके साथ ही इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के एक कमांड सेंटर पर हमला किया है।

फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले स्कूल पर इजरायली हमले में 100 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इस हमले में कई दर्जनों लोग घायल हैं। दूसरी ओर हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, इजरायली हमलों का लक्ष्य फज्र (सुबह) की नमाज अदा कर रहे विस्थापित लोग थे, इसकी वजह से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। उनकी अाेर से बताया गया कि मृतकाें की संख्या में बढ़ाेत्तरी हाे सकती है क्याेंकि कयी घायलाें की स्थिति गंभीर है।

Israeli Strike Gaza School : दाराज तुफ्फा में एक मस्जिद के बगल में है स्कूल

इजरायली वायुसेना ने कहा कि हमने अल-तबाहिन स्कूल में स्थित हमास कमांड और नियंत्रण केंद्र में सक्रिय हमास के आतंकवादियों पर सटीक हमला किया। स्कूल दाराज तुफ्फा में एक मस्जिद के बगल में मौजूद है।

Israeli Strike Gaza School : मारे गए 35 लोग कि पहचानना मुश्किल

सिविल डिफेंस एजेंसी का कहना है कि 35 शव ऐसे हैं जिनके चीथड़े उड़ गए हैं, जिसकी वजह से इन शवों को पहचान तक नहीं हो पाई है। ये सभी शव अस्पताल में टुकड़ों में पहुंचे हैं। इन शवों को अस्पताल में या तो प्लास्टिक की थैलियों में या कंबल में लिपटे हुए पहुंचे थे। हालांकि, इन शवों की पहचान नहीं हो पाई हैं। वहीं, मृतकों के परिजन अपनों की पहचान करने के लिए तरीके तलाश कर रहे हैं। परिजन अपनें मृतकों की पहचान या तो शरीर के निशान या अन्य कोई निशानी देखकर तलाश कर रहे हैं।

Israeli Strike Gaza School : नुसेरात मस्जिद के पास हुए हमले में 4 लोगों की मौत

इसके अलावा इजरायल की सेना ने शिविर की एक मस्जिद के पास हमला किया है, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, ये हमला शुक्रवार को शिविर के पश्चिम में एक परिवार के घर पर हुए एक अन्य इजरायली हमले के बाद हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।

Read Also-Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता में दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या, घटनास्थल पर मिले ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी

Related Articles