Home » UPI in Maldives : भारत मालदीव में शुरू करेगा यूपीआई सर्विस, पर्यटकों को मिलेगा लाभ

UPI in Maldives : भारत मालदीव में शुरू करेगा यूपीआई सर्विस, पर्यटकों को मिलेगा लाभ

by Rakesh Pandey
UPI in Maldives
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : UPI in Maldives :  भारत के विरोध के बूते सत्ता पर काबिज हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सुर बदल गए हैं। दरअसल  वह कहावत एक बार फिर सही साबित होने जा रही है कि कूटनीति में कोई संबंध स्थायी नहीं होता। संबंधों को सुधारने की कड़ी में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को अपना अमूल्य मित्र बताया तो वहीं मालदीव में भारतीय भुगतान प्रणाली यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) की सेवा शुरू करने की पहल भी कर दी गई है।

UPI in Maldives :  कई देशों में होता है यूपीआई से पेमेंट

सऊदी अरब सहित कई देशों में भारतीय भुगतान व्यवस्था यूपीआई को स्वीकृति मिल चुकी है। कुछ देशों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान ही यह यूपीआई से लेन-देन की व्यवस्था को लागू किया गया। अब मालदीव में यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिल सकेगी। ज्ञात हो कि भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं। मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन ही है।

UPI in Maldives :  राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार खुलकर बोले मुइज्जू

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव के दौरे पर पहुंचे। मुलाकात कार्यक्रम के बाद एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को अमूल्य मित्र बताया। मालदीव के राष्ट्रपति का यह बयान भारतीय कूटनीतिज्ञों को भा रहा है।

UPI in Maldives :  द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

तीन दिवसीय दौरे पर निकले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मालदीव के नेताओं और अधिकारियों की टीम के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और बेहतर बनाए रखने पर चर्चा हुई। शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकार मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून से हुई। दोनों देशों के बीच सुरक्षा व रक्षा संबंधों, समुद्री संबंधों व क्षेत्र में शांति बनाए रखने के साझा उद्देश्यों पर बातचीत हुई।

Read Also-Natwar Singh : नहीं रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Related Articles