Home » Jamshedpur Durga puja News : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur Durga puja News : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

बड़ौदा घाट पुल, करनडीह मैदान में जलजमाव, स्वर्णरेखा घाट पर विसर्जन और स्लैग की उपलब्धता का मुद्दा उठा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूजा समितियों से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

बड़ौदा घाट पुल जल्द शुरू कराने की मांग

केंद्रीय समिति ने बड़ौदा घाट जाने वाले पुल को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल के शुरू होने से विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी मदद मिलेगी।

करनडीह पूजा मैदान में नाली के पानी की समस्या

प्रतिनिधिमंडल ने करनडीह दुर्गा पूजा मैदान में नाली के पानी के लगातार बहाव की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया। समिति ने कहा कि मैदान में पानी का बहाव रहने से पूजा समितियों को आयोजन की तैयारियों में परेशानी हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।

स्वर्णरेखा घाट पर 120 प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी

साकची स्थित स्वर्णरेखा घाट पर करीब 120 प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए वाहनों के आवागमन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराने का मुद्दा भी उठाया गया। समिति ने प्रशासन से विसर्जन के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने तथा विसर्जन में आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पूजा समितियों को जल्द मिले स्लैग

बैठक में विभिन्न पूजा समितियों को जल्द से जल्द स्लैग उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई, ताकि पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों की आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी।
केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जोनल बैठक आयोजित कर विभिन्न पूजा समितियों की समस्याओं को संकलित किया जाएगा। इसके बाद इन समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद और देवाशीष सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment