
Jamshedpur : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में फूल देकर सम्मानित किया।
पुलिस ने चालकों को समझाया कि यातायात नियम केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करने का संदेश दिया। पुलिस का उद्देश्य चालकों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता पैदा करना था।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है और प्रत्येक वाहन चालक को सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
Read also – Jamshedpur News: सड़क सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे 33 पर सात स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे

