Jamshedpur : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में मजगांव में बड़ी घटना हुई है। अराजक तत्वों ने मजगांव में आम के बगीचे में आग लगा दी। पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इस घटना में बगीचे में मौजूद सारे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। आम के बाग के मालिक पोलटू मंडल ने इस मामले में कोवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आम के बाग के मालिक का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बाग में आग लगाई थी। उन्होंने काफी मेहनत से यह बाग लगाई थी। आरोपियों ने उनकी सारी मेहतन पर पानी फेर दिया है। घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है। एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच मोबीन अंसारी को सौंपी गई है। वही इस घटना की इंक्वायरी कर रहे हैं। कोवाली थाने में तैनात मोबीन अंसारी शुक्रवार को मजगांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने वहां के ग्रामीणों से भी पूछताछ की है।
पुलिस ने पोलटू मंडल के आवेदन पर अनूप कुमार मंडल, महितोस मंडल और जयंत मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच जारी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

