Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में टाटा स्टीलकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, नकद व लाखों के गहने गायब

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में टाटा स्टीलकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, नकद व लाखों के गहने गायब

Jamshedpur News : घर बंद कर शादी समारोह में शामिल होने गांव गए थे गृहस्वामी, रिश्तेदार के पास थी चॉबी

by Mujtaba Haider Rizvi
Daylight Theft at Tata Steel Employee House in Sidgora
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अमल संघ के पास स्थित एक क्वार्टर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकद रुपये और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह वारदात क्वार्टर नंबर एल 4/39 में हुई, जहां टाटा स्टील के कर्मचारी राकेश कुमार झा रहते हैं।

बताते हैं राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी अपने एक परिचित रिश्तेदार को दी थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार घर बंद कर ड्यूटी पर चला गया। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। वे पीछे के रास्ते से घर में घुसे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।

शाम करीब 4 बजे जब राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ लौटे, तो घर की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था, अलमारी खुली पड़ी थी और पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था। घटना देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की चोरी बेहद चिंताजनक है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

Read Also: Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोरी का पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment