Home » Jamshedpur News: सोपोडेरा के सरकारी स्कूल में मिले किशोरी के शव की हुई पहचान, बिरसानगर की रहने वाली थी

Jamshedpur News: सोपोडेरा के सरकारी स्कूल में मिले किशोरी के शव की हुई पहचान, बिरसानगर की रहने वाली थी

किसी के घर में करती थी काम, परसूडीह कैसे पहुंची इस बिंदु पर पुलिस ने शुरू की जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime parsudih (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार की सुबह जिस किशोरी का शव मिला था, उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने किशोरी के शव की पहचान कराई। यह किशोरी बिरसानगर की रहने वाली थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोरी परसुडीह के सोपोडेरा कैसे पहुंची। उसे कौन लेकर गया।

खंगाले जाएंगे माता-पिता के फोन

किशोरी की हत्या के पीछे क्या कारण है। कौन उसकी जान का दुश्मन बन गया, जिसने उसे सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के परिजन भी परसुडीह थाने पहुंचे। उन्होंने ही शव की पहचान की।

सुबह स्कूल में मिला था शव

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक किशोरी का शव मिला था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली थी। इसी बीच पुलिस के प्रयास से शव की पहचान भी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आशंका है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

डाग स्क्वायड की टीम ने लिया जायजा

सिटी एसपी ललित मीणा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। डाग स्क्वाड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। बताते हैं कि डाग स्क्वाड सोपोडेरा के इलाके में कुछ दूर तक गया है। इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां मौजूद चीजों से फिंगरप्रिंट लिया गया और साक्ष्य जुटाए गए।

Read also Jamshedpur Crime : बिरसानगर में टाटा मोटर्स कर्मी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, नशे की हालत में पहुंचा था घर

Related Articles

Leave a Comment