Home » Jharkhand Cyber Crime: जामताड़ा पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा; कई राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क

Jharkhand Cyber Crime: जामताड़ा पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा; कई राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने साईबर अपराधियों के के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों दबोचा है। पूछताछ में पता चला कि इन ठगों का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला था। आरोपी गेमिंग एप के ग्राहकों को कॉल कर उन्हें झांसे में लेते थे। साथ ही ठगी के अन्य माध्यमों से भी लोगों को फांसकर उनके अकाउंट में सेंधमारी करते थे। उनके पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि ठग का सुराग मिलने पर साइबर थाना प्रभारी पु०नि०मो फारूक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगढ़ी गांव स्थित गुलाम मुहम्मद के घर तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरियां गांव के समीप पलाश झुंड इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।

दो जगहों पर छापेमारी कर दबोचा

कार्रवाई के दौरान दो साइबर अपराधियों बनगढ़ी निवासी 30 वर्षीय गुलाम मुहम्मद तथा डुमरियां निवासी 31 वर्षीय मो० मकबूल अंसारी को ऑनलाइन ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं।

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 25/26 दिनांक 12 मई 2026 के तहत धाराओं,बीएनएस,आईटी एवं 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जियो कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को बनाते थे शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गेमिंग एप के ग्राहकों को कॉल कर उन्हें झांसे में लेते थे। रिचार्ज कूपन के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ-साथ विभिन्न बैंकों का एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर लोगों के खातों से ठगी करते थे। इसके अलावा आरोपी जियो कस्टमर केयर अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

छापेमारी दल में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, हवलदार बाबूराम मुर्मू, आरक्षी सुनील कुमार दास, राजेंद्र किस्कू, पवन कुमार दास, महिला आरक्षी लीलमुनी मरांडी, समिष्य देवी समेत आईआरबी के कई जवान शामिल थे।

Read Also: CBSE 12th Result 2026 : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट Out, बेटियों ने फिर लगाई छलांग


Related Articles

Leave a Comment