Home » JHARKHAND HEALTH NEWS: कफ सिरप के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, बोले-जीवन के साथ खिलवाड़ किया तो भेज दूंगा जेल

JHARKHAND HEALTH NEWS: कफ सिरप के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, बोले-जीवन के साथ खिलवाड़ किया तो भेज दूंगा जेल

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। वहीं उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि जीवन या स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हॉस्पिटल या मेडिकल दुकान में नकली दवाइयां, एक्सपायरी दवाइयां या कोडीनयुक्त कफ सिरप पाई गई तो दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि रांची और आसपास के इलाकों में कई दवा माफिया ने नकली दवाइयों और कफ सिरप को जमीन के नीचे दबाकर छिपाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा तो तत्काल मुझे सूचित किया। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

गड़बड़ी मिली तो संचालक को जेल

उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कफ सिरप किस कंपनी की है और किसने इसे यहां फेंका। यह बाजार में कैसे पहुंची इसकी भी जानकारी अधिकारियों को जुटाने को कहा गया है। दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। राज्य में नकली दवाओं और नशे के रूप में उपयोग हो रही कफ सिरप की बिक्री पर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मेडिकल दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसी दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पाई गई तो दुकान तुरंत सील की जाएगी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए संचालक को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles