Home » Jharkhand Assembly Budget Session झारखंड विधानसभा का बजट सत्र : सदन में चला प्रश्न काल, जानें किसने उठाई बिना पुनर्वास किए घरों पर बुलडोजर न चलाने की मांग

Jharkhand Assembly Budget Session झारखंड विधानसभा का बजट सत्र : सदन में चला प्रश्न काल, जानें किसने उठाई बिना पुनर्वास किए घरों पर बुलडोजर न चलाने की मांग

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल में फोर लेन सड़क पर एक लेन में पुल निर्माण 3 साल से अधूरा रहने का मामला उठाया और बताया कि इस पुल के नहीं बनने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
झारखंड विधानसभा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्न काल प्रारंभ हुआ। विधायकों ने अपने-अपने सवाल पूछे। सरकार की तरफ से इनका जवाब भी आया।

नेशनल हाईवे पर अधूरा पड़ा है पुल

प्रश्न कल के दौरान विधायकों ने सवाल पूछे। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल में फोर लेन सड़क पर एक लेन में पुल निर्माण 3 साल से अधूरा रहने का मामला उठाया और बताया कि इस पुल के नहीं बनने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
अब तक 40 लोगों की एक साल में मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इसलिए पुल का निर्माण जल्द कराया जाए। विधायक जगत मांझी ने चाईबासा के चिड़िया आयरन और माइंस में मजदूरों की मांगें माने जाने का मुद्दा उठाया।
मांडू के विधायक निर्मल महतो ने कुजू नया मोड़ से गिद्दी के बीच 30 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की। लातेहार विधायक प्रकाश राम ने बिना पुनर्वास के घरों को तोड़ने पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विधायक ने कहा कि जब भी जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए तो पहले उन गरीबों के रहने के लिए मकान उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद बुलडोजर चलाया जाए।

चतरा में पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने लैंप्स से धान खरीद शुरू करने की मांग की। गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सा के पदस्थापन की मांग की। उनका कहना है कि जहां डॉक्टरों के नहीं रहने से काफी दिक्कत हो रही है। बरही के विधायक मनोज यादव ने चौपारण-बरही पंचायत के लिए बरही में ट्रांसफार्मर मरम्मत का कारखाना शुरू करने की मांग की। चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा जिला के पर्यटन स्थलों पर सुविधा बढ़ाने की मांग की। ताकि यहां के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए राशि चाहे पर्यटन विभाग दे या फिर जिले के डीएमएफटी मद से इन सुविधाओं का निर्माण किया जाए।

डुमरी विधायक ने जेपीएससी पर किया सवाल

डुमरी विधायक जयराम महतो ने मांग की कि जेपीएससी परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा ठीक नहीं है। इसकी वजह से लाखों छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी मांग है कि अधिकतम आयु की गणना की तिथि एक अगस्त 2018 की जाए। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां- रणगांव रोड को ठीक करने की मांग की।

कोडरमा विधायक ने रेडियो स्टेशन की बाउंड्री कराने की उठाई मांग

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने सवाल उठाया कि कोडरमा के रेडियो स्टेशन की बाउंड्री का निर्माण किया जाना है। इसे जल्द कराया जाए।
सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने पशु चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं पर सवाल उठाया और कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों में पशु चिकित्सा केंद्र नहीं खुले हैं। इससे टीकाकरण नहीं हो पा रहा और मवेशी मर रहे हैं। इस सवाल का जवाब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के प्रति संवेदनशील है और जल्द ही सभी इलाकों में केंद्र खोले जाएंगे।

Read also The Photon News Special : मानगो में दो प्रत्याशियों में कांटे की लड़ाई, वोटकटवा भी बना रहे भौकाल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles

Leave a Comment