Home » JHARKHAND VIDHANSABHA: राज्य सरकार किसानों के लिए कर रही काम लेकिन BJP को उनकी चिंता नहीं

JHARKHAND VIDHANSABHA: राज्य सरकार किसानों के लिए कर रही काम लेकिन BJP को उनकी चिंता नहीं

राज्य के गोपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जो देश में पहली बार हो रहा है।

by Reeta Rai Sagar
Shilpi Neha Tirkey at Congress Legal Conclave 2025 in Delhi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को सदन में कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्यरत है, लेकिन विपक्षी दल बीजेपी को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सदन से वॉक आउट किया है, जो केवल अपना नेता चुनने के उद्देश्य से था, न कि किसानों के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के सामने मौसम विभाग की भविष्यवाणी सबसे बड़ी चिंता होती है और राज्य में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा बीज का वितरण किया गया है।

योजनाओं का लाभ जनता को

मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार 36 प्रतिशत बीज की मांग को पूरा कर पा रही है और विधायकों की अनुशंसा से विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है। जल संचयन के लिए सरकार ने बिरसा पक्का चेक डैम योजना की शुरुआत की है। इसके अलावा किसानों को ऋण माफी और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोल्ड स्टोरेज बनाने की प्रक्रिया तेज हो रही है। 5 हजार MT के कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही FPO और SHG गठन के माध्यम से किसानों को संगठित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य में 50 से ज्यादा बिरसा कृषि पाठशाला संचालित हो रही हैं और कृषि क्षेत्र में काफी सुधार हो रहा है।

कोयला खदानों में मत्स्य पालन

राज्य में मत्स्य पालन और पशुपालन में भी प्रगति हो रही है। बंद कोयला खदानों में भी मत्स्य पालन किया जा रहा है और मुख्यमंत्री पशु धन योजना के तहत पलामू जिले में भेड़ों का वितरण भी किया गया है। राज्य के गोपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जो देश में पहली बार हो रहा है। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, लेकिन बीजेपी सरकार किसानों के मुद्दे पर हमेशा से अनदेखी करती आई है।

Related Articles