रांची : हजारीबाग और बोकारो ट्रेज़री से वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले की जांच सीआईडी से कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले पर गृह विभाग के सीआईडी जांच के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब इस घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका आदेश जारी होगा।
झारखंड में सरकारी कोषागार (ट्रेजरी) से वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने इस पूरे मामले की सीआईडी जांच के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले के बाद अब फर्जीवाड़े में शामिल गिरोह और इसमें शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही हैं।
जल्द ही विशेष जांच दल (SIT) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह टीम किसी वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगी और जिलों में जाकर दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की गहन जांच करेगी। यहां बता दें कि भाजपा ट्रेजरी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी है।

