
रांची : जेएसएससी सीजीएल के माध्यम से सफल होकर नियुक्त हुए कर्मियों ने परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के बाहर आंदोलन कर रहे कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कानून को अपने हाथ में नहींलेंगे और न ही किसी तरह की हिंसा या उग्रता का सहारा लेंगे। प्रशासन से भी उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है।
कर्मियों ने कहा कि परसों रात से आंदोलन का आगाज किया गया है और अब यह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। जब तक सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

