Home » Khunti News : खूंटी में आखिर पति ने क्यों की खुदकुशी, एक CLICK में पढ़ें पूरी खबर

Khunti News : खूंटी में आखिर पति ने क्यों की खुदकुशी, एक CLICK में पढ़ें पूरी खबर

Jharkahnd Hindi News : पुलिस कर रही जांच, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

by Rakesh Pandey
Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। तोरपा थाना क्षेत्र के सिरम टोली गांव निवासी 26 वर्षीय कृष्णा स्वांसी ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पत्नी से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कृष्णा और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाया, जिन्होंने कथित तौर पर कृष्णा के साथ मारपीट की। इस घटना में उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाया गया था।

लगातार तनाव में था युवक

परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद कृष्णा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। रविवार को दिन में भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते रविवार रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुरू की जांच

आज घटना की सूचना मिलने के बाद तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Read Also- RANCHI NEWS : स्वच्छांदोलन रैली में मेयर ने दिलाई शपथ, जनभागीदारी से स्वच्छ शहर बनाने की अपील

Related Articles