Home » Koderma News: खराब रिजल्ट पर सख्त कार्रवाई, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों का तबादला

Koderma News: खराब रिजल्ट पर सख्त कार्रवाई, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों का तबादला

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा : जिले में बोर्ड परीक्षा का खराब रिजल्ट आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों का तबादला कर जवाबदेही तय की गई है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में बच्चों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए वहां के शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ​यह फैसला शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अगुवाई में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में लिया गया। इस फैसले के तहत झुमरीतिलैया के सीडी बालिका स्कूल, डोमचांच के चंद्रवती स्मारक स्कूल और जयनगर के केजीबीवी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के कई शिक्षकों को हटाकर दूसरे स्कूलों में भेज दिया गया है।

पर्याप्त टीचर के बावजूद रिजल्ट रहा फिसड्डी

​दरअसल, स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजों की जांच की थी। विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टरों (उपायुक्तों) को आदेश दिया था कि वे अपने स्तर पर रिजल्ट की समीक्षा करें। जांच में पाया गया कि इन स्कूलों में पर्याप्त टीचर होने के बावजूद बच्चों का रिजल्ट बहुत खराब रहा। इसके बाद सचिव ने गैर-जिम्मेदार शिक्षकों का ट्रांसफर करने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

​इन प्रखंडों के स्कूलों में भेजे गए शिक्षक

​विभागीय आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अविनाश राम ने संबंधित शिक्षकों का इंटरव्यू लिया। इसके बाद उन्हें कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो और डोमचांच जैसे अलग-अलग प्रखंडों के स्कूलों में भेज दिया गया। ​जिन स्कूलों में इन शिक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें जयपुर कांको (चंदवारा), डुमरडीहा, आरएमएमएम प्लस टू स्कूल (चंदवारा), राजकीय प्लस टू स्कूल (जयनगर) और सर्वोदय प्लस टू स्कूल (मरकच्चो) शामिल हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Read Also: Bitumen Scam :अलकतरा घोटाले में आया महत्वपूर्ण फैसला; ठेकेदार को 3 साल की जेल 

 

Related Articles