Chaibasa (Jharkhand) : चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर स्नातकोत्तर विभाग के तीसरे सेमेस्टर के पांच छात्रों को उनकी सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजनाओं के लिए सम्मानित किया गया।
ये हैं सम्मानित छात्र और उनकी शोध परियोजनाएं
- रोहित कुदादा : सड़क दुर्घटना (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)
- ग्लोरिया किरो : मानव आर्थिक क्रियाकलाप (लुपंगुट्टू, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)
- सरिता लोहार : मैया सम्मान योजना के लाभार्थियों पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव का अध्ययन
- अंजू बनरा : सोशल मीडिया का युवा पीढ़ी और समाज पर प्रभाव
- मेघा सोय : बाल विवाह (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड)
शिक्षकों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विभाग के अध्यक्ष डॉ. रश्मि कुमारी ने छात्रों को पीएचडी करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कंचन कच्छप ने छात्रों को अपने से बड़ों और गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी। डॉ. मनमथ सिंह ने छात्रों को यूजीसी नेट क्वालीफाई करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिका डॉ. सुनीता कुमारी ने छात्रों को एम.ए. के बाद शोध कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और समाज के लिए अनुसंधान करने का आह्वान किया, ताकि वे एक अच्छे शिक्षक बन सकें। इस अवसर पर छात्रों ने भारत के विभिन्न लोक नृत्यों जैसे हो, मुंडा, संथाली और बिहू का मनमोहक प्रदर्शन भी किया, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में अन्य स्टाफ सदस्य हरिंदर यादव और सरिता सुंडी के अलावा शोधार्थी भी उपस्थित थे।
Read Also: NDPS एक्ट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, क्षेत्र में हड़कंप

