Home » Kushinagar News: हाटा में बाइक सवार ने 10 वर्षीय मासूम को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Kushinagar News: हाटा में बाइक सवार ने 10 वर्षीय मासूम को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

मृत बच्चे की पहचान अंश पुत्र सूरज अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा बलुवा निवासी के रूप में हुई है। अंश दो भाइयो में सबसे छोटा था।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कुशीनगर : हाटा क्षेत्र में सुकरौली बंचरा नहर रोड पार कर रहे 10 वर्षीय मासूम बाइक की जोरदार टक्कर से घायल हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 10 फीट हवा में उछल गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है।

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंश नल से पानी भरकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पास खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक जनरेटर नहर में जा गिरा।

मृत बच्चे की पहचान अंश पुत्र सूरज अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा बलुवा निवासी के रूप में हुई है। अंश दो भाइयो में सबसे छोटा था। उसकी माँ बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सुकरौली में किराये के मकान में रहती हैं, वहीं पिता बाहर काम करते हैं।

दुर्घटना के बाद बच्चे को आनन-फानन में प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Read Also: Gorakhpur News: एसएसपी ने बदले छह थानों के थानेदार, अर्चना सिंह को मिली खजनी की जिम्मेदारी

Related Articles