Lohardaga (Jharkhand) : झारखंड के लोहरदगा जिले की पुलिस ने भाकपा माओवादी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को गिरफ्तार किया है। सरकार की ओर से राजा के खिलाफ एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की है।
एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राजा हेमंत असुर चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से होकर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चुल्हापानी की ओर जा रहा है।
संगठन विस्तार के लिए जा रहा था चुल्हापानी की ओर
एसपी को यह भी सूचना मिली थी कि वह अवैध हथिया के साथ है। चुल्हापानी की ओर वह भाकपा माओवादी संगठन के विस्तार के लिए जा रहा है। इस पर सत्यापन एवं अग्रतर कारवाई के लिए तत्काल किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।
केरवाड़ी शिव मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी
टीम ने रात्रि में एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के क्रम में कुडू चंदवा मार्ग के जंगली क्षेत्र में केरवाडी शिव मंदिर के पास टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने वहां राजा हेमंत असुर उर्फ राजन को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 10 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Read Also: Chaibasa Double Murder Case : चाईबासा में दोहरे हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार

