Home » Jamshedpur Property Conflict : जमशेदपुर में संपत्ति विवाद में महिला को घर में घुसने से रोका, सामान के साथ सड़क पर बैठी

Jamshedpur Property Conflict : जमशेदपुर में संपत्ति विवाद में महिला को घर में घुसने से रोका, सामान के साथ सड़क पर बैठी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : शहर के मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में शनिवार को एक हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला को अपने ही घर में घुसने से रोक दिया गया। महिला की चचेरी देवरानी ने घर में ताला जड़ दिया और उसे चिलचिलाती धूप में घर के बाहर बैठने को मजबूर कर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

महिला ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गई थी। इसी दौरान चचेरी देवरानी ने मौके का फायदा उठाते हुए सिक्योरिटी गार्ड को हटा दिया और घर का ताला बदल दिया। जब महिला वापस लौटी तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा हुआ है और गार्ड भी गायब है। महिला के अनुसार, यह संपत्ति उसके ससुर की है, और इस पर अभी पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन जब तक न्यायालय का निर्णय नहीं आता, तब तक किसी एक पक्ष द्वारा इस तरह की कार्रवाई करना अनुचित है। हैरत की बात यह रही कि महिला द्वारा सूचना देने के बावजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। न तो उन्होंने कोई कार्रवाई की, न ही पीड़िता को कोई सहायता दी। थक-हार कर महिला अब घर के बाहर धूप में ही बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों की मानें तो यह विवाद काफी समय से चल रहा है, लेकिन पहली बार इसने ऐसा नाटकीय रूप लिया है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि कोर्ट के फैसले से पहले क्या प्रशासन हस्तक्षेप करेगा या महिला इसी तरह सड़क पर बैठी रहेगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles