Jamshedpur : मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे फ्लाईओवर को लेकर अब आजाद बस्ती की तरफ निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके कारण एक माह तक मानगो–पारडीह मार्ग पर यातायात में बड़े बदलाव किए गए हैं। आजाद बस्ती डाउन रैम्प निर्माण कार्य को देखते हुए 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक वाहनों के लिए नई रूट व्यवस्था की जा रही है। यातायात पुलिस ने इसके संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं।
मानगो चौक-पारडीह रोड पर बनेगा आठ मीटर चौड़ा टू लेन फ्लाईओवर
मानगो से आजाद बस्ती की तरफ टू लेन फ्लाईओवर बनेगा। यहां फ्लाईओवर आठ मीटर चौड़ा होगा। 25 नवंबर से मानगो-पारडीह रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रोड पर फ्लाईओवर के पाइल बनाए जा चुके हैं। अब यहां पियर का निर्माण होगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद इस पर साकची से लोग चढ़ कर बड़ा हनुमान मंदिर के पास उतर सकेंगे। आजादनगर के किसी व्यक्ति को अगर उधर से फ्लाईओवर पर चढ़ना होगा तो उसे डिमना रोड पर ब्लू बेल्स स्कूल के पास जाना होगा और वहां से फ्लाईओवर पर चढ़ना होगा।
रूट में मुख्य बदलाव
भारी वाहनों पर रोक
मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच किसी भी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहन नहीं चल सकेंगे। इनके प्रचलन पर रोक लगा दी गई है। बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गपारडीह चौक से मानगो चौक या ओल्ड पुरुलिया रोड आने वाले सभी बड़े वाहनों को डिमना चौक होकर चलना होगा।
सुबह 6 से 8 बजे तक रहेगा वन-वे सिस्टम
बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक दिशा में केवल स्कूल बस और स्कूल वैन को प्रवेश मिलेगा।
* इस दौरान मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर दिशा में सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।-
4. सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक वन-वे उल्टा लागू
* मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट पहले की तरह जारी रहेगा।
* इस अवधि में बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
छोटी गाड़ियों के लिए सुबह 6–8 बजे तक का रूट
पारडीह चौक से मानगो ब्रिज आने वाली छोटी गाड़ियां सहारा सिटी रोड नंबर-15 पारडीह-मानगो रोड से मानगो ब्रिज आ सकेंगी।
छोटी गाड़ियों के लिए सुबह 8 बजे से अगले दिन 6 बजे तक रूट
छोटी गाड़ियां इस मार्ग से आएंगी। सहारा सिटी रोड नंबर-15 से मानगो-पारडीह रोड वाया चेपा पुल, ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो ब्रिज तक।
प्रशासन ने दिए ये निर्देश
पथ निर्माण विभाग को सेफ्टी बोर्ड, वॉर्निंग साइनज और ट्रैफिक प्लान फ्लेक्स लगाने का निर्देश।
क्यों है ये ट्रैफिक डाइवर्जन?
मानगो–साकची को जोड़ने वाला स्वर्णरेखा पुल शहर का सबसे व्यस्त रूट है। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां जाम समस्या कम होगी और मानगो–साकची के बीच सफर तेज और सुरक्षित होगा।

