Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में स्टुडेंट्स को दिए गए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के टिप्स

Jamshedpur News : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में स्टुडेंट्स को दिए गए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के टिप्स

by Mujtaba Haider Rizvi
jamsjhedpur workers college
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इंटरमीडिएट सेक्शन में गुरुवार को प्रॉक्टर एंड गैंबल (P\&G) के सौजन्य से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन कम्पनी की प्रतिनिधि संपा जेना ने किया।

कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। संपा जेना ने कहा कि सही स्वच्छता पद्धतियों को अपनाकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को भी मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कम्पनी के Direct Marketing Hygiene Initiative के तहत विभिन्न उत्पादों और उनके उपयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं के बीच Whisper Choice sanitary pads का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रो. सुमन राय, रिंकी बंसियार, डॉ. बिमला कुमारी, डॉ. वर्षा रानी, प्रो. गीता गुप्ता, लक्ष्मी हेम्ब्रम और शिवानी शीट मौजूद थीं। बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया।

Rmc Jamshedpur News : जमशेदपुर में भाजपाइयों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस की सीबीआई से जांच की उठाई मांग, पहुंचे हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल

Related Articles