Home » Palamu News: स्वयंसेवक की भूमिका में पलामू DC; राहगीरों को अपने हाथों से पिलाया ठंडा पानी

Palamu News: स्वयंसेवक की भूमिका में पलामू DC; राहगीरों को अपने हाथों से पिलाया ठंडा पानी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले में मंगलवार को उपायुक्त कुछ अलग भूमिका में नजर आए। यह भूमिका थी एक अच्छे इनसान, सच्चे समाजसेवक एवं सेवा तथा स्वच्छता का संदेश देने वाले कुशल प्रेरक की। मेदिनीनगर के छह मुहान पर लगाए गए प्याऊ के उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने राहगीरों और बच्चों को अपने हाथों ठंडा पानी पिलाया। उनके इस कदम की लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस प्याऊ का उद्देश्य राहगीरों को राहत पहुंचाना है। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त ने सिर्फ औपचारिकता निभाने के बजाय खुद पानी वितरण में भागीदारी निभाई। इस क्रम उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की।

छोटी-छोटी आदतों से समाज में बड़ा बदलाव संभव

उपायुक्त ने कहा कि पानी पीने के बाद इस्तेमाल किए गए ग्लास या अन्य सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर ही रखना चाहिए। इससे आसपास साफ-सफाई बनी रहती है और वातावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जनसेवा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने उपायुक्त के व्यवहार और सादगी की प्रशंसा की। कई लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह आम लोगों के बीच जाकर सेवा करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उपायुक्त ने अंत में लोगों से अपील की कि वे सेवा, सहयोग और स्वच्छता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि समाज को बेहतर और जागरूक बनाया जा सके।

READ ALSO: Betla National Park: पलामू टाइगर रिजर्व की मजेदार पहल; वन्य प्राणी और आदिवासी संस्कृति को समझने के लिए लगा रहा जंगल कैंप



Related Articles

Leave a Comment