Home » PM Narendra Modi Birthday : पीएम के जन्मदिन पर ‍BJP ने शुरू किया सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यक्रम

PM Narendra Modi Birthday : पीएम के जन्मदिन पर ‍BJP ने शुरू किया सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यक्रम

शहर में चलाया स्वच्छता अभियान, जरूरतमंद मरीजों के लिए किया रक्तदान

by Rakesh Pandey
PM Narendra Modi Birthday
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा, गिरिडीह नगर कमेटी की ओर से आज सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा व जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रातःकाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके बाद सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रक्तदान कर रहे हैं। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

इसके अलावा शाम को मंदिरों में दीप उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। इसके साथ ही देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जा रहा है।

Read Also- Palamu News : प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति तक एनपीयू में वैकल्पिक व्यवस्था, उच्च शिक्षा निदेशालय ने कुलपति को जल्द व्यवस्था करने का दिया निर्देश

Related Articles

Leave a Comment