Home » RANCHI NEWS: IAS पूजा सिंघल ने विदेश जाने की मांगी अनुमति, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

RANCHI NEWS: IAS पूजा सिंघल ने विदेश जाने की मांगी अनुमति, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

अभिषेक झा की याचिका पर कोर्ट 7 मई को करेगा सुनवाई

by Vivek Sharma
IAS Pooja Singhal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से देश से बाहर जाने की अनुमति मांगी है। दोनों ने अपनी याचिका में निजी कार्यों के लिए विदेश जाने की बात कही है। इस मामले में पूजा सिंघल की याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसे जल्द सुनाया जा सकता है। वहीं उनके पति अभिषेक झा की याचिका पर कोर्ट 7 मई को सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि ईडी ने 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनके, उनके पति अभिषेक झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे।करीब 28 महीने जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिल चुकी है। वहीं इस मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी हैं।

Related Articles

Leave a Comment