Home » West singhbhum news : नक्सली सालुका कायम के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

West singhbhum news : नक्सली सालुका कायम के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी की कार्रवाई, 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाईबासा न्यायालय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कुदाबुरु गांव के कायम टोला में रहने वाले कुख्यात नक्सली सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम, पिता स्व. साधुचरण कायम के घर पहुंचकर कोर्ट का इश्तेहार चस्पा किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस ने यह कार्रवाई दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की। इश्तेहार चिपकाने के बाद गांव और आसपास के टोलों में ढोल-मुनादी कराकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई, ताकि आरोपी तक यह संदेश पहुंच सके।न्यायालय ने आदेश में कहा है कि सालुका कायम 30 दिनों के भीतर चाईबासा कोर्ट में सरेंडर करे। तय समय में हाजिर नहीं होने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2023 से दर्ज है नक्सल मामला

जानकारी के अनुसार सालुका कायम के खिलाफ सोनुवा थाना कांड संख्या 57/2023 दर्ज है। यह मामला 21 दिसंबर 2023 को नक्सल हिंसा से जुड़े एक प्रकरण में दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार है और क्षेत्र में कई घटनाओं में उसकी भूमिका संदिग्ध है। सोनुवा पुलिस ने बताया कि इश्तेहार चस्पा कर आरोपी को कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और अभियान चला रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also West singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में मनाया गया गृह प्रवेश दिवस, उपायुक्त ने दो परिवारों को सौंपा नया आशियाना

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles