Home » RANCHI CRIME NEWS: दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर, युवक ने की आत्महत्या, देखें राजधानी के क्राइम की खबरें 

RANCHI CRIME NEWS: दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर, युवक ने की आत्महत्या, देखें राजधानी के क्राइम की खबरें 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में शनिवार को अपराध के कई मामले सामने आए। लालपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी शादाब ने आखिरकार में सरेंडर कर दिया। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लालपुर थाना की दबिश बढ़ने के बाद आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। यह मामला गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में मेडिकल छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से जुड़ा है, जिसमें पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

तीन बच्चे सकुशल बरामद 

लोअर बाजार थाना पुलिस ने घर से नाराज होकर निकले तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। खादगढ़ा कांटाटोली इलाके के ये बच्चे चार दिन पहले घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन के आसपास जांच की और तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि डांट-फटकार से नाराज होकर बच्चे घर छोड़कर बाहर जाने की योजना बना रहे थे। बाद में बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या 

कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद रोड में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी सामने आया। मृतक की पहचान संगम मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति और प्रेमिका की मौत का जिक्र किया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज

साइबर थाना में दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। श्यामली कॉलोनी निवासी पार्थ कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि डिस्कार्ड आईडी और ईमेल के जरिए आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और विभिन्न बहानों से यूपीआई के माध्यम से करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस साइबर ठगी के इस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Comment