सेंट्रल डेस्क : युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी में बंपर बहाली निकली हुई है। ऐसे में आप तैयार रहें। हालांकि अभी सिर्फ घोषणाएं हुई हैं लेकिन जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होनेवाली है। दरअसल, इंडियन आर्मी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस ने 41 हजार 822 पदों पर बहाली की घोषणाएं की हैं। ऐसे में योग्य आवेदक एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होते ही आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए वेतन भी हैंडसम है। 56 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। ये सभी पद ग्रुप-सी कैटेगरी के हैं।

कब शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया?
इंडियन आर्मी में बहाली की घोषणाएं होने के बाद युवाओं में उत्साह बढ़ गया है। वे इंतजार में हैं कि आवेदन कब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो और कब वे इसके लिए आवेदन कर सकें। हालांकि, अभी तक इस संदर्भ में कोई सूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में युवा किसी किसी के चक्कर या फिर झांसे में नहीं आएं। इस दौरान वे ठगी के भी शिकार हो सकते हैं। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी
युवा परेशान नहीं हो। बहाली से संबंधित सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट की जा रही है। ऐसे में आप समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। अधिकारिक वेबसाइट mes.gov.in. पर जाकर आप जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसी वेबसाइट पर आपको एक लिंक मिलेगा जिसके माध्यम से
आवेदन कर सकते हैं।
जानें, आवेदन के लिए क्या है उम्र सीमा?
आपके मन में सवाल चलता होगा कि इसमें कौन-कौन से लोग अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी उम्र 18 हो गई है तो आप अप्लाई कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष के बीच उम्रवाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए क्या-क्या कागजात की आवश्यकता है इससे संबंधित सारी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। इसमें दसवीं से लेकर 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जानिए, किस पद पर कितनी होगी बहाली
मेट : 27,920 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) : 11,316 पद
स्टोरकीपर: 1026 पद
ड्राफ्ट्समैन: 944 पद
सुपरवाइजर (बैरक और स्टोर): 534 पद
बैरक एवं स्टोर ऑफिसर: 120 पद
आर्किटेक्ट कैडर (ग्रुप ए): 44 पद
कुल पद : 41822
कैसे होगा सेलेक्शन
अब आपके मन में सवाल आता होगा कि इन पदों पर सेलेक्शन कैसे होगा। तो आइए इसे भी दूर कर देते हैं। दरअसल, इन पदों पर सेलेक्शन के लिए आपको कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन यानी स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास होने के बाद अगले चरणों में मेडिकल एग्जामिनेशन और इंटरव्यू लिया जाएगा। इन सभी में अगर आप पास हो जाते हैं तो आपको नौकरी के लिए सेलेक्ट कर लिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
सरकारी नौकरी है तो सैलरी भी अच्छी मिलेगी। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सैलरी तय है। इसमें हर महीने 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक शामिल हैं। चयनित जवानों की पोस्टिंग देश के किसी भी राज्य व स्थान पर हो सकती है। इसका डिटेल्स भी वेबसाइट या फिर संबंधित अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं।
आर्मी में जाने के लिए तैयारी कैसे करें
अगर आप इंडियन आर्मी में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले खुद को तैयार करना होगा। तभी इसमें आपका सेलेक्शन हो सकता है। इसके लिए कुछ मापदंड तैयार किया गया है जिसमें आपको फिट बैठना होगा। सबसे पहले आपको दसवीं या 12वीं तक की पढ़ाई करनी होगी। इसके बाद आप इसमें इंट्री कर सकते हैं। इसके लिए आपको कई चरणों में तैयारी करने होते हैं। इसमें शारीरिक रूप से लेकर मानसिक व एजुकेशन सबकुछ शामिल होता है। हालांकि, सेलेक्शन होने के बाद आपको एक विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

