Home » रिलीज से पहले ही बिक गए शाहरूख खान के फिल्मों के राइट्स, जाने कितने में बिके है फिल्मों के राइट्स?

रिलीज से पहले ही बिक गए शाहरूख खान के फिल्मों के राइट्स, जाने कितने में बिके है फिल्मों के राइट्स?

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवूड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है। पिछले चार साल के लंबे गैप के बाद वे बॉलीवुड में शानदार वापसी की है। इस साल उनकी फिल्म ‘पठान’ जबरदस्त हिट हुई थी। किंग खान एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्मों के लिए फिर से सुर्खियों में है।

उनकी दो फिल्म ‘जवान और डंकी के रिलीज को तैयार है। उनके फैन अभी से है फिल्मों को लेकर उत्साहित है। शाहरुख़ खान की यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही लगभग 500 रुपये की कमाई कर लिया है। शाहरुख़ खान की दोनों ही फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक बार फिर से शाहरुख़ पहले की तरह ही धमाल मचाने के लिए तैयार है।

तीन साल के बाद उन्होंने वापसी की और एक साल में ही तीन फिल्म पूरी कर ली। शाहरुख की ‘जवान ‘ एटली के डायरेक्शन में निर्माण हुआ है। वहीं डंकी के निर्देशक राजकुमार हिरानी है। जिन्होंने अमीर खान के साथ ‘3 इडियट्स’ बनाई थी। शाहरूख खान जवान में वो डबल रोल में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में उनके कोस्टार नयनतारा और सेतुपति होंगी।

 

250 -230 करोड़ में बिके दोनों फिल्मों के राइट्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जवान और डंकी के सैटेलाइट, डीजिटल और म्यूजिक राइट्स बिक गए है। दोनों फिल्म के राइट्स वैरिड प्लेयर (Varied Player) ने खरीदा है। वैरिड प्लेयर ने यह राइट्स लगभग 500 करोड़ में खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही फिल्मों के राइट्स 250 – 230 करोड़ में बिके है।

जवान के सैटेलाइट, डीजिटल और म्यूजिक राइट्स 250 करोड़ में बिके। वहीं डंकी के सैटेलाइट, डीजिटल और म्यूजिक 230 करोड़ में बिके है। दोनों ही फिल्मों के राइट्स में डंकी के राइट्स हिंदी में बिका है। वहीं जवान के राइट्स तमिल , तेलगु समेत सभी भाषा में बिके है। दोनों ही फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की अपनी प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज इंटरटेंमेंट में हुआ है। किंग खान शाहरुख खान जवान में डबल रोल में नजर आयेंगे।
इस फिल्म में उनके साथ कोस्टार नयनतारा और सेतुपति होंगी।

Read Also: अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की फिल्म ‘डार्लिंग’ का रिलीज डेट आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

7 सितंबर को रिलीज होगी जवान

शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान की रिलीज डेट जारी हो गया है। यह फिल्म 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं डंकी के बात करे तो दिसंबर के आखिरी हफ्ते या 2024 के शुरुआत में रिलीज होगी। हालांकि जवान फिल्म 2 जून को रिलीज होने को था। लेकिन बाद में इसे रिलीज डेट बढ़ाकर 7 सितंबर किया गया। क्योंकि फिल्म में VFX का काम बाकी था।

जवान, डंकी के साथ टाइगर -3 भी रिलीज के लिए है तैयार

किंग खान शाहरुख खान की एक और फिल्म ‘ टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे। टाइगर 3 आगामी नवम्बर में रिलीज होगी। इसके कारण हो सकता है ‘ डंकी’ का रिलीज डेट बढ़ने की संभावना है। शाहरुख खान 2023 में लगभग चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की, उसके बाद आगामी चार महीने में तीन फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म पंडितों के अनुसार फिल्म बिजनेश के अनुसार सही हिसाब नहीं है।

Related Articles