Home » Gamharia JFC Fire Death : सरायकेला के गम्हरिया सरकारी गोदाम अग्निकांड में झुलसे AGM अभिषेक हाजरा की मौत

Gamharia JFC Fire Death : सरायकेला के गम्हरिया सरकारी गोदाम अग्निकांड में झुलसे AGM अभिषेक हाजरा की मौत

by Anand Mishra
Gamharia JFC Fire Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • सोमवार को गोदामकर्मी राजू सेनापति की हो गई थी मौत, दो मौतों के बाद विभाग में हड़कंप

Gamharia/Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम में पिछले हफ्ते भीषण अग्निकांड में झुलसे सहायक महाप्रबंधक (AGM) अभिषेक हाजरा की मंगलवार को मौत हो गई। टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के बर्न यूनिट में पिछले एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे खाद्य आपूर्ति विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

JFC गोदाम में आग की चपेट में आ गए थे अभिषेक व राजू

दरअसल, पिछले मंगलवार (एक सप्ताह पूर्व) को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित झारखंड खाद्य निगम (JFC) के सरकारी अनाज गोदाम में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही एजीएम अभिषेक हाजरा और गोदाम कर्मी राजू सेनापति मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयंकर थी कि दोनों उसकी लपटों की चपेट में आ गए।

सोमवार को हो गई थी राजू की मौत

गंभीर रूप से झुलसे अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति को को टीएमएच में भर्ती करवाया गया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान राजू सेनापति की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को अभिषेक हाजरा भी जिंदगी की जंग हार गए।

दोनों की मौत से विभाग में हड़कंप

दोनों की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी और कर्मी की मौत से विभाग के कर्मचारी गहरे सदमे में हैं, जबकि परिजन न्याय और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। इस हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है और रिपोर्ट का सभी को इंतजार है।

Read Also: RANCHI SADAR HOSPITAL NEWS: आयुष्मान मरीजों को दवा के लिए करना पड़ रहा इंतजार, डीएस के आदेश ने बढ़ाई परेशानी

Related Articles