Home » झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात : पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, खुद को किया गंभीर रूप से घायल

झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात : पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, खुद को किया गंभीर रूप से घायल

by Rakesh Pandey
झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, खुद को किया गंभीर रूप से घायल, आपसी कलह का नतीजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी ने सगे-संबंधियों पर लगाया हत्या का आरोप, ससुर ने कहा - दामाद ने ही की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात ;- लोगों में बर्दाश्त करने की क्षमता काफी कम हो रही है। आपसी झगड़े में आवेग कुछ ऐसा बढ़ रहा है कि जान तक चली जा रही है। इसका नमूना है झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र की घटना जिसमें एक व्यक्ति ने चाकू से पत्नी का गला काट डाला। इतना ही नहीं, पत्नी का गला काटने के बाद खुद को भी चाकू के वार से घायल कर लिया।

लोगों की जुबानी, यह हुई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना रविवार तड़के हुई। जरमुंडी थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव के जयकांत दास नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी लीला दास की हत्या चाकू से गला रेतकर कर दी। लीला की मौत के बाद उसने स्वयं को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।

आपसी कलह का नतीजा

इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी कलह की बात सामने आ रही है। विराजपुर गांव के बजरंगबली मोड़ स्थित आम बगान के निकट पर रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हालत में जयकांत दास को देखा। लोगों को संदेह हुआ कि कुछ न कुछ कांड हो गया है।

इसके बाद लोगों ने ही जरमुंडी थाने की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जयकांत को बासुकीनाथ नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने तत्काल जयकांत की प्राथमिक चिकित्सा की। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दुमका रेफर कर दिया।

झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात,
पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या,
खुद को किया गंभीर रूप से घायल,
आपसी कलह का नतीजा,
मामले की जांच में जुटी पुलिस,

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जब जयकांत के घर पहुंची तो घर के अंदर जयकांत की पत्नी लीला देवी को मृत पड़ा देखा। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। लीला देवी के गले में चाकू के गहरे जख्म थे। इस संबंध में जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दयानंद साह ने कहा कि पुलिस घटना की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। इस कांड के जांच की जिम्मेवारी एएसआइ राजकुमार सिंह को सौंपी गई है। एएसआई ने घायल आरोपी जयकांत दास के अलावा मृतका के पिता मोहन दास, पुत्र हरिशंकर दास एवं ग्रामीणों से पूछताछ की है।

झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात,
पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या,
खुद को किया गंभीर रूप से घायल,
आपसी कलह का नतीजा,
मामले की जांच में जुटी पुलिस,

आरोपी ने सगे-संबंधियों पर लगाया हत्या का आरोप

आरोपी जयकांत दास ने अपने सगे-संबंधियों पर पत्नी की हत्या करने और उसे घायल करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके सगे-संबंधी हरिश्चद्र दास, कटकी दास, देविया देवी ने चाकू से वार कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी चाकू से उनलोगों ने वार किया और चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, खुद को किया गंभीर रूप से घायल, आपसी कलह का नतीजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी ने सगे-संबंधियों पर लगाया हत्या का आरोप, ससुर ने कहा - दामाद ने ही की हत्या

ससुर ने कहा – दामाद ने ही की हत्या

इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस पूछताछ तमें मृतक लीला देवी के पिता जरमुंडी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी मोहन दास ने अपने दामाद जयकांत दास पर उनकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। लीला देवी के पुत्र हरिशंकर दास ने भी पिता जयकांत दास पर ही हत्या करने का आरोप लगाया।

पुत्र ने कहा- रात को दोनों के बीच हुआ था विवाद

जयकांत दास व लीलादेवी के पुत्र हरिशंकर दास ने कहा कि रात को उसके माता-पिता के बीच काफी विवाद हुआ था। विवाद के पीछे का कारण बताते हुए उसने कहा कि कुछ दिनों पूर्व उसने एक मोबाइल खरीदा था। मोबाइल घर से ही कहीं गायब हो गया। उसकी मां मोबाइल के बारे में पता करने के लिए ओझा-गुनी के पास जाती थी। यह उसके पिता को पसंद नहीं था।

झारखंड के दुमका में सनसनीखेज वारदात,
पति ने पत्नी को चाकू मारकर की हत्या,
खुद को किया गंभीर रूप से घायल,
आपसी कलह का नतीजा,
मामले की जांच में जुटी पुलिस

पिता जयकांत दास उसकी मां लीला देवी को इसके लिए मना करता रहता था। मां मोबाइल के घर से ही गुम हो जाने घर से काफी परेशान थी। वह लगातार ओझा-गुनी से पता लगाने की कोशिश करती रही थी। इसी बात को लेकर बीती रात पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद जयकांत दास ने देर रात्रि अपनी पत्नी लीला देवी के गले में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

READ MORE: Hyundai Creta Adventure Edition : आ रहा Creta का नया Adventure वेरिएंट, बदल गया पूरा लुक, जानिए इसकी खूबियों के बारे में

Related Articles