Seraikela: सरायकेला खरसावां जिले में तीन नगर निकायों सरायकेला नगर पंचायत, कपाली नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम के लिए सोमवार को आज वोट डाले जा रहे हैं। सरायकेला नगर पंचायत में मतदान की रफ्तार काफी तेज है। यहां तक 13.68 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। कपाली में सबसे कम वोटिंग हुई है। यहां अब तक 8.99% वोटिंग हुई है। कपाली मुस्लिम बहुल एरिया है। रमजान के चलते वोटिंग अभी कम है। माना जा रहा है कि कपाली इलाके में सेकंड हाफ में वोटिंग का प्रतिशत तेजी से बढ़ेगा। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अब तक 13.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मुस्लिम इलाकों में घरों से निकल रहे वोटर, कपाली में तेजी से हो रही वोटिंग
सरायकेला खरसावां जिले की तीन नगर पंचायत के लिए 11:00 तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है। मुस्लिम इलाकों में वोटर तेजी से निकल रहे हैं। कपाली नगर परिषद में मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब भी सरायकेला नगर पंचायत वोटिंग के मामले में तीनों नगर निकाय में सबसे आगे है। कपाली में 11 बजे तक 22.3 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सरायकेला नगर पंचायत में 31.30 प्रतिशत और आदित्यपुर नगर निगम में 21.80 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Read Also- Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : रांची में 9 बजे तक 7.28% मतदान

