Home » RANCHI NEWS : सोनाहातू में बारातियों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर

RANCHI NEWS : सोनाहातू में बारातियों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर

घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया

by Vivek Sharma
बाराती बस पलटी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुलमी के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, राहे थाना क्षेत्र के डोमनडीह से एक बारात कोड़ाडीह जा रही थी। इस दौरान देर रात सोनाहातू के दुलमी गांव के समीप बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

इस दुर्घटना में करीब 20 बाराती घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनाहातू पहुंचाया। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment